भारत के शहरों में अक्सर लोग रात को 9 बजे के बाद डिनर करते हैं. वहीं देर रात भी कुछ ना कुछ खाते हैं. लेट नाइट फूड क्रैविंग होना आदत बन चुकी है. सोने के पहले लोग चिप्स, कुकी या चॉकलेट का सेवन करते हैं. स्टडी में सामने आया है कि रात को देर से खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है.
रात को 9 बजे के बाद डिनर करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, दरअसल खाने का समय हमारे बॉडी क्लॉक पर, पाचन और आंतों के बैक्टीरिया पर सीधा असर डालता है. आइए जानते हैं रात को 9 बजे के बाद डिनर करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. देर रात तक खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है.
रात को 9 बजे के बाद खाने से सेहत पर असर
2026 में डाइजेस्टिव डिसीज वीक कॉन्फ्रेंस में रिसचर्स ने लगभग 11 हजार लोगों पर स्टडी की गई है. इस स्टडी में पाया गया है कि राज 9 बजे के बाद खाना खाने के लोगों में कैलोरी की मात्रा अधिक देखने को मिली. ऐसे में लोगों में पेट से जुड़ी समस्या अधिक देखने को मिली है. इन लोगों में कब्ज और दस्त की ज्यादा देखा गया.
खाना समय पर खाना है जरूरी
हमारा शरीर भी क्लॉक की तरह काम करता है. ऐसे में बॉडी क्लॉक हर चीज को एक समय पर तय करती हैं. जैसे मोटाबॉलिज्म, नींद, पाचन और हार्मोन्स. हमारे आतों में मौजूद बैक्टीरिया भी एक समय पर काम करती हैं. ऐसे में बिना किसी टाइम के खाने से बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है. ऐसे में पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है.
देर से खाना खाने के नुकसान
अगर आप रोजाना देर से खाना खाते हैं तो ये आदत आपके के लिए नुकसानदायक होता है. देर से खाना खाने से कब्ज, दस्त, एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है. इसके अलावा आप लंबे समय से देर रात तक खाना खाते हैं. इससे मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या हो सकती है.