अक्सर लोग थकान मिटाने और नींद भगाने के लिए कॉफी का सेवन करते हैं. कॉफी पीने से शरीर में एनर्जी मिल जाती है. क्या आप जानते हैं कॉफी लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ब्लैक कॉफी पीने से लिवर संबंधी समस्या दूर हो सकते हैं. कॉफी पीने से लिवर में सूजन, फैट लिवर, सिरोसिस की समस्या ठीक हो सकती है. आइए जानते हैं कॉफी पीने के फायदे.
लिवर के लिए फायदेमंद है कॉफी
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि लिवर में सूजन के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं. नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या को ठीक हो सकती है. स्टडी के अनुसार दिनभर में 1 से 2 कप ब्लैक कॉफी पीने लिवर से जुड़ी बीमारी का रिस्क कम हो सकता है.
किस तरह करें कॉफी का सेवन
अगर कॉफी को गलत समय पर पीते हैं तो फायदा नहीं मिलता है. आइए जानते हैं कॉफी कब पीना चाहिए. खाली पेट कॉफी नहीं पीना चाहिए. खाली पेट कॉफी पीने से समस्या बढ़ सकती है. ब्रेकफास्ट करने के 1 से 2 घंटे बाद कॉफी पी सकते हैं. इसके अलावा रात के समय कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. रात को कॉफी पीने से नींद की समस्या हो सकती है.
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
कॉफी पीने से लिवर संबंधी समस्या दूर हो सकती है. लेकिन कुछ लोगों कॉफी पीने से नुकसान भी हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. कॉफी पीने से हाई बीपी की समस्या बढ़ जाती है. वहीं प्रेग्नेंसी महिला को भी कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. वहीं जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है उन्हें भी कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए.