सिर्फ कॉल न उठाने पर ब्रेकअप कर रहे Gen Z, रिलेशनशिप क्यों हो रहे इतने कमजोर? इसके कारण बताएं

Breakup After Not Answering Phone Calls: आज की डिजिटल युग में रिश्तों के मायने बदलते जा रहे हैं. खासकर Gen Z यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवाओं के बीच रिलेशनशिप पहले की तुलना में ज्यादा सेंसिटिव और अनस्टेबल हो गए हैं. छोटी-छोटी वजहों पर नाराजगी और ब्रेकअप आम बात बनती जा रही है. हाल ही में कई सर्वे में सामने आया है कि कॉल न उठाना, चैट का तुरंत जवाब न देना या सोशल मीडिया पर कम एक्टिव होना भी रिश्ते टूटने की वजह बन रहा है. सवाल ये है कि आखिर क्यों Gen Z के रिश्ते इतने कमजोर हो गए हैं?

1. पेशेंस की कमी
Gen Z की लाइफस्टाइल पूरी तरह फास्ट-पेस्ड है. हर चीज तुरंत चाहिए, चाहे वो जानकारी हो, फैसिलिटी हो या इमोशनल सपोर्ट. ऐसे में पार्टनर से भी तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद की जाती है. जब कॉल रिसीव न हो या मैसेज का जवाब देर से मिले तो वो इसे इग्नोर या बेवफाई की निशानी मान लेते हैं.

2. डिजिटल डिपेंडेंसी
आज रिश्ते रियल से ज्यादा वर्चुअल हो गए हैं. चैट, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया इंटरैक्शन रिश्तों की नींव बन गए हैं. अगर ये डिजिटल कनेक्शन कमजोर हो जाए तो रिलेशनशिप भी खतरे में आ जाता है. पहले जहां पार्टनर का इंतजार करना रिश्ते की मजबूती दिखाता था, वहीं अब लगातार ऑनलाइन न रहना इनसिक्योरिटी पैदा करता है.

3. ओवर-एक्सपेक्टेशन
Gen Z खुद को इमोशली बहुत ज्यादा एक्सप्रेस करता है, लेकिन साथ ही पार्टनर से भी उसी लेवल की इन्वॉल्वमेंट की उम्मीद रखता है. अगर पार्टनर काम, पढ़ाई या किसी दूसरी वजह से तुरंत अवेलेबल नहीं हो पाता, तो ये उम्मीदें टूट जाती हैं और गुस्सा या नाराजगी ब्रेकअप तक पहुंचा देती है.

4. कमजोर इमोशनल कनेक्शन
तेजी से बदलती जिंदगी और रिश्तों की फ्लेक्सिबल सोच ने इमोशनल कनेक्ट को कमजोर कर दिया है. कई बार लोग अकेलेपन से बचने के लिए रिश्ते में आते हैं, लेकिन गहराई और समझ की कमी से रिश्ता टिक नहीं पाता. नतीजतन, छोटी-सी बात भी रिश्ते का अंत कर देती है.

5. कम्युनिकेशन गैप
भले ही मैसेज और कॉल के जरिए हर समय जुड़े रहना आसान हो गया है, लेकिन रियल बातचीत कम हो गई है. जब जज्बात खुलकर सामने नहीं आते तो गलतफहमियां बढ़ जाती हैं. कॉल मिस करना या जवाब न देना इन गलतफहमियों को और गहरा कर देता है.