झगड़े के बाद पार्टनर से बंद कर दी है बात? तो रिश्ता टूटने से बचाने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स

Relationship Tips: हर समय कोई भी रिश्ता एक जैसा नहीं होता है. रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना आम बात है. ऐसे में कभी-कभी लड़ाइयां इतनी ज्यादा बड़ी हो जाती है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं. वहीं बातचीत अगर ज्यादा लंबी बंद हो जाए, तो रिश्ता टूटने की कगार आ जाती है. लेकिन अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो कुछ समझदारी और प्यार से अपने रिश्ते को बचाया जा सकता है. ऐसे में इस खबर में हम आपको ऐसे ही आसान टिप्स बताएंगे, जिससे आप रिश्ते में फिर से प्यार और बातचीत की शुरुआत कर सकते हैं.

पहला कदम खुद बढ़ाएं
अक्सर दोनों ही पार्टनर ये सोचता है कि पहले सामने वाला बात करें, तो रिश्ता कभी ठीक नहीं होगा. लेकिन अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो खुद पहला पहल करना ज्यादा बेहतर होता है. ऐसे में एक छोटा-सा मैसेज या फोन कॉल भी आपकी दूर को कम कर सकता है.

ईगो को साइड में रखें
‘ईगो’ रिश्तों में सबसे बड़ी दीवार बनती है. अगर आप हमेशा सही साबित होने की कोशिश करेंगे, तो रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा. माफ करना और माफी मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी होती है. ऐसे में किसी एक का झुकना कभी-कभी रिश्ते को बचा सकता है.

खुले दिल से करें बात
अपने पार्टनर से खुले दिल से बातचीत करें. कोशिश करें कि बिना गुस्से या तानों के बात करें. अपनी फीलिंग्स साफ और शांति से सामने रखें. साथी ही पार्टनर की बातें ध्यान से सुनें. इससे दोनों को एक-दूसरे को समझने में मदद करें.

कुछ समय अकेले बिताएं
हर झगड़े के बाद तुरंत सब ठीक करने की कोशिश न करें. कभी-कभी एक-दूसरे को थोड़ी दूरी और समय भी जरूरी होता है, इससे दोनों पार्टनर खुद को समझ पाएंगे. इस दौरान एक-दूसरे को प्रेशर न बनाएं, बल्कि एक-दूसरे को स्पेस देना सीखें.