Relationship Tips: आज के दौर में रिलेशनशिप में आना या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बेहद आम बात हो गई है. स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को प्यार हो जाता है और आज के बदलते दौर में इसे बेहद नॉर्मल समझा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्कूल में पढ़ रहे लड़के और लड़कियों के लिए इतनी कम उम्र में रिलेशनशिप में आना सही है? प्यार एक खूबसूरत होता एहसास है, लेकिन सही समय और सही समझ के साथ इसकी शुरुआत करना जरूरी है. खासकर लड़कियों के लिए बॉयफ्रेंड बनाना और किसी रिश्ते में आने का सही समय जानना बेहद जरूरी है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि लड़कियों कि किस उम्र में बॉयफ्रेंड बनाना चाहिए?
इमोशनल मैच्योरिटी
किसी भी रिश्ते को संभालने के लिए इमोशनल मैच्योरिटी होना बेहद जरूरी है. जब आप खुद के इमोशन्स को समझने लगती हैं, तो सही और गलत का फर्क भी पहचान पाती हैं, ऐसे में आप रिश्ते की जिम्मेदारी समझने के काबिल हो जाती है. आमतौर पर इमोशनल मैच्योरिटी लड़कियों में 18 से 20 साल की उम्र में आने लगती है. ऐसे में लड़कियों को सोच समझकर किसी भी रिश्ते की शुरुआत करनी चाहिए, न किसी केवल अट्रैक्शन के कारण रिलेशनशिप में आ जाना चाहिए.
करियर और पढ़ाई
बॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप, पढ़ाई या करियर से ध्यान भटका सकता है. ऐसे में जरूरी है कि पहले आप अपनी पढ़ाई, करियर या खुद को समझने का समय दें. पहले आप अपने फ्यूचर को लेकर क्लियर हो जाएं, फिर किसी भी रिश्ते में आए. इससे आप रिश्ते में खुद को और सामने वाले को लेकर पूरी तरह से क्लियर होंगी.
टाइमिंग जरूरी है
ऐसे तो प्यार उम्र से नहीं, समझ से होता है. ऐसे में जब आप सही उम्र में समझदारी के साथ इसकी शुरुआत करते हैं, तो आप खुद को और सामने वाले को लेकर क्लियर होते हैं. आप खुद की जरूरतों को समझते हैं और चुनौतियों को लेकर मेंटली तैयार रहते हैं. स्कूल में समय में ज्यादातक क्रश या अट्रैक्शन होता है, जिसे बच्चे प्यार समझने की गलती कर देते हैं. इसलिए पहले खुद को समझें और समय दें, फिर पार्टनर चुनें.