अक्सर मां अपने बेटे को दुनिया का सबसे अच्छा और संस्कारी बेटा बनाती है. बेटे को मां सबकुछ तो सिखा देती हैं लेकिन कहीं ना कहीं बेहतर पार्टनर बनना भूल जाती है. अनजाने में ही मां बेटे के भविष्य के खराब कर देती है. आइए जानते हैं मां की किन गलतियों की वजह से बेटे की शादी टूट जाती है.
राजा बेटा सिंड्रोम
अक्सर मां अपने बेटे की हर मांग को तुरंत पूरा कर देती हैं. प्लेट में खाना देना हो या गिलास से पानी लेना हो, मां बेटे के हर काम को आसानी से कर देती हैं. शादी के बाद लड़का पत्नी से भी चाहता है कि वह बिना शर्त उनकी सेवा करें. वह अपने काम के लिए मां की जगह पत्नी को रिप्लेस कर सकते हैं. जिस वजह से घर में कलेश और मानसिक प्रताड़ना की समस्या हो जाती है.
गलतियों को पर्दा डालना
बचपन में जब बेटा बदतमीजी या स्कूल में झगड़ा करता है. घर में चीखता-चिल्लाते हैं तो मां बात को टाल देती हैं. लड़के नटखट होते हैं. ऐसे में बच्चे इस आदत को अपनी जागीर बना लेते हैं. बड़ होकर पत्नी पर हाथ उठाना और गाली-गलौज करने लग जाते हैं.
पजेसिव नेजर होना
कुछ मां अपने बेटे को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव होती हैं. ऐसे में ऐसी मां बेटे की लाइफ में दूसरी औरत को बर्दाशत नहीं कर पाती हैं. शादी के बाद वह बेटे के छोटे से बड़े फैसले में दखल देती हैं. कई बार तो मां बेटे को इमोशनल ब्लैकमेलिंग करने लगती है. इस कंडीशन में बेटे अपनी वाइफ के साथ सही बर्ताव नहीं कर पाते हैं.
महिलाओं का सम्मान
कई बार प्यार की वजह से मां बेटे को महिलाओं के लिए प्रति सम्मान नहीं सिखाती हैं. बचपन में बेटा जब छोटी बहन पर हाथ उठाता है तो मां रोकती नहीं है. कभी-कभी रोक भी दिया तो लेकिन इससे बेटे की सोच नहीं बदलती है. बचपन में बहन पर मजाक में या गुस्से, किसी समान को लेकर हाथ उठाना, अक्सर मां बेटे के इन गलतियों को नजरअंदाज कर देती हैं. बड़े होने पर बेटे की इस आदत की वजह से वह टॉक्सिक पति बन जाते हैं.