फैटी लिवर को जड़ से खत्म करेगी ये सब्जियां, जानें पूरी खबर

फैटी लिवर एक बहुत बड़ी समस्या है और इसके कारण इंसान की जान जाने का भी खतरा होता है।जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होती है, तब ये सेहत से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों को जन्म देती है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, जैसे यह समस्या बढ़ती है तो इंसान का चलना फिरना भी मुश्किल होता है। फैटी लिवर की दिक्कत बढ़ने को आप नजरअंदाज नहीं करें। इस समस्या को खत्म करने के लिए आप कुछ खास सब्जियों का सेवन करें।

पालक में विटामिन E, C और फाइबर हैं जो लिवर को डैमेज से बचाते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाकर लिवर में फैट जमा होने से रोकता है और डाइजेशन को अच्छा बनता है। यह लिवर में अधिक चर्बी को जमने नहीं देता है और पेट को भी साफ रखता है। फैटी लिवर से मरीज को ब्रोकोली का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इसमें मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स लिवर को डिटॉक्स करने के साथ फैट घटाने में सहायता करता है। ये लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं और बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी समस्या को खत्म करती है।

केल में एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम भरपूर होता है जो लिवर के लिए फायदेमंद है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से लिवर एंजाइम्स नॉर्मल रहते हैं और फैट जमने का खतरा कत होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड फ्लो सुधारते और लिवर को अच्छा बनाकर रखते है।गाजर का बीटा-कैरोटीन विटामिन A में बदलकर लिवर की सुरक्षा करता है। गाजर में फाइबर है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। गाजर खाने से लिवर में जमा फैट घटता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से वजन भी कम होता है।