ये दाल है प्रोटीन का ‘भंडार’, शरीर में भर देती है ताकत, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Amazing Benefits Protein rich urad: एक हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी खाना बेहद जरूरी है. आपकी डाइट ही यह तय करती है कि आप कितने स्वस्थ और कितने ताकतवर रहेंगे. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप स्वस्थ शरीर चाहते हैं, तो अपनी प्लेट में दालों की जगह जरूर होनी चाहिए. दालें हमारे खान-पान का हिस्सा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि पोषण के लिए भी होती हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि इतनी दालों में से कौन-सी दाल प्रोटीन की सबसे पावरफुल सोर्स है? और उसके फायदे क्या हैं? आइए जान लेते हैं.

अगर आप अपने डेली डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं तो मूंग, उड़द और मसूर दाल बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि इनमें प्रोटीन ज्यादा होता है और शरीर इसे आसानी से पचा लेता है. दाल को चावल, रोटी या किसी अन्य अनाज के साथ मिलाकर खाने से कम्प्लीट प्रोटीन तैयार होता है, यानी शरीर को सभी जरूरी अमीनो एसिड मिल जाते हैं. इसलिए दाल को रोज़ के भोजन का हिस्सा बनाना सेहत और मांसपेशियों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है.

100 ग्राम दाल में कितना प्रोटीन होता है?
हर दाल में प्रोटीन की मात्रा अलग होती है, लेकिन औसतन सूखी दाल के 100 ग्राम में 20–25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. जब किसी भी दाल को पका लिया जाता है या फिर वो पानी में मिल जाती है तो प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है. पकी हुई एक कटोरी दाल में लगभग 5–10 ग्राम प्रोटीन मिलता है.

100 ग्राम कच्ची दालों में कितना प्रोटीन? (Protein content in different types of dal per 100g)
उड़द दाल- 24–25 ग्राम प्रोटीन

मूंग दाल- 24 ग्राम प्रोटीन

मसूर दाल- 24–25 ग्राम प्रोटीन

अरहर (तूर) दाल- 20–22 ग्राम प्रोटीन

चना दाल- 21–22 ग्राम प्रोटीन

प्रोटीन का भंडार है उड़द दाल
उड़द दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. 100 ग्राम कच्ची उड़द दाल में आपको 26 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. यह आयरन और फाइबर से भी भरपूर होती है. यह पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं. मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं और आपका पाचन बढ़िया रहता है.

उड़द दाल के जबरदस्त फायदे
इसमें फाइबर होता है, जो पेट साफ रखता है और कब्ज से राहत देता है.
उड़द दाल खराब कोलेस्ट्रॉल कम करके दिल को हेल्दी रखती है.
कैल्शियम की वजह से यह हड्डियों को मजबूत करती है.
उड़द दाल में आयरन होता है, जो शरीर की थकान दूर करता है.
उड़द दाल का फाइबर ब्लड शुगर को संतुलित रखता है, इसलिए यह डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छी मानी जाती है.
उड़द दाल त्वचा और बालों के लिए भी हेल्दी मानी जाती है,
इसके मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं.