आज के समय में कई तरह के रिलेशनशिप और डेटिंग ट्रेंड में है. सिचुएशनशिप, फ्रेंडशिप मैरिज और न जाने कितने ट्रेंड वायरल हैं. इन दिनों एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. इस ट्रेंड का नाम है कुकी जारिंग. इस ट्रेंड की वजह से कई लोगों का दिल टूट रहा है. आइए जानते हैं क्या है रिलेशनशिप का ये नया ट्रेंड.
क्या है कुकी जारिंग?
कुकी जारिंग का अर्थ है कि एक साथ कई लोगों को डेट करना है. इसमें लॉयलटी नहीं होती है. इस तरह के रिलेशनशिप में लोग अपने लिए बैकअप रखते हैं. उदाहरण के लिए उनकी पसंद वाला पहला रिश्ता टिक नहीं पाया तो वह दूसरा ऑप्शन तैयार रखते हैं. उनके पास कई लोग होते हैं.
अपनी जरूरत के लिए करते हैं बात
इस तरह के रिलेशनशिप में इंसान केवल अटेंशन और अपनी जरूरत के लिए बात करते हैं. जैसे इंसान का मूड खराब है या फिर भूख लगने पर जार से कुकीज निकालकर खा लेते हैं. इसकी तरह कुकी जारिंग में इंसान एक इंसान से बात करता है जब वह बोर हो जाता है तो दूसरे के पास जला जाता है.
खतरनाक है कुकी जारिंग
कुकी जारिंग के बारे में पता करना बहुत मुश्किल है. क्योंकि इस तरह के रिलेशन में इंसान क्लियर कुछ भी नहीं बताता है. लेकिन सामने वाले इंसान पर इसका काफी ज्यादा असर पड़ता है. इस वजह से सामने वाला इंसान इमोशनली डिस्बैलेंस हो जाता है.
कैसे करें कुकी जारिंग की पहचान
वह रिश्ते को लेकर टालमटोल करें साफ-साफ जवाब ना दें
खुद से कोई प्लान ना बनाएं और रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश ना करें
एकतरफा बातचीत होना
हमेशा इग्नोर करना
मैसेज का जवाब देने से कतराना