सीधी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीधी (Sidhi) में सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम (CM Mohan Yadav’s program) की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान वहीं दर्दनाक हादसा हो गया। टेंट का समान लिए खड़े एक ट्रक से बोलेरो टकरा गई, जिससे लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर हुई, जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी। ट्रक में टेंट का सामान रखा था, उसी दौरान बोलेरो उससे आकर टकरा गई।
यह हादसा बहरी थाना क्षेत्र के सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 में गुरुवार की रात करीब 7: 30 बजे हुआ है। सीधी में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा है। इसको लेकर तैयारियां चल रही थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर टेंट का सामन लिए एक ट्रक खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो उससे आकर सीधे टकरा गई।
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में टेंट उतार रहे एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 2 मृतक बहरी क्षेत्र के जेटुला गांव के रहने वाले बोलेरो सवार हैं। बोलेरो बहरी से जेटुला गांव जा रहा था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित भाजपा सांसद भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल चाल जानने के साथ ही घटना के प्रति दुख जताया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।