नौतपा की गर्मी के बीच आंधी-तूफान के चक्रव्यूह! मानसून से पहले मौसम में बड़ा उलटफेर, जानिए अपने शहर का हाल

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 ताकतवर मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मध्य पाकिस्तान से राजस्थान और मध्यप्रदेश होते हुए ओडिशा तक जाने वाली ट्रफ लाइन है। इसके अलावा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण मानसून को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। इन प्रणालियों के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच अचानक धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बुंदेलखंड, बघेलखंड, चंबल से लेकर पूरा इलाका गर्म हवाओं, सीधी तीखी जलाने वाली धूप के कारण लाल हो रहा है। बीते 24 घंटों में खजुराहो और राजगढ़ में 46.5 और 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा दतिया में 45.7 डिग्री, मलाजखंड बालाघाट, नौगांव छतरपुर, दमोह और विदिशा में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रात में सिवनी और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान ही 31 डिग्री तक पहुंच रहा है। एक दर्जन जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट चल रहा है।

मध्य प्रदेश में बीते एक महीने से भीषण गर्मी और झुलसाने वाली गर्मी 46-47 डिग्री तापमान और हीटवेव के बीच राहत मिलने की खबर सामने आई है। आईएमडी ने बताया कि पाकिस्तान से ओडिशा तक ट्रफ लाइन बनी है। मध्य पाकिस्तान से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आंतरिक ओडिशा तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ लाइन गुजरी है, जिससे प्रदेश में नमी और अस्थिरता बढ़ गई है। आसमान में बन रही इस ट्रफ लाइन के प्रभाव से मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा।

नौतपा के बीच एमपी में मौसम का बड़ा यू-टर्न
4 शक्तिशाली वेदर सिस्टम एक साथ एक्टिव
कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
धूलभरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना
भीषण गर्मी के बीच मिल सकती है राहत

गर्म हवाएं नौतपा में भी भीषण गर्मी

मध्य पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके कारण राजस्थान से होकर आ रही गर्म और शुष्क हवाएं प्रदेश के तापमान को सामान्य से ऊपर बनाए हुए हैं, जिससे नौतपा की तपिश बरकरार है। हालांकि शुक्रवार—शनिवार से गर्मी में राहत की उम्मीद जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से एमपी के इन हिस्सों में चलेगी आंधी

उत्तर भारत में 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हालांकि इसका सीधा असर सीमित है, लेकिन यह उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ाकर आंधी-तूफान की स्थिति पैदा कर सकता है।

मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां

रिटायर्ड मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र नायक ने बताा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। ये दोनों सिस्टम दक्षिण-पश्चिम मानसून को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में नमी बढ़ेगी।