मध्य प्रदेश में BJP की देर रात वर्चुअल मीटिंग, टीम हेमंत खंडेलवाल की लगी क्लास, मिली सख्त नसीहत

Team Hemant Khandelwal: राजधानी भोपाल में कल देर रात हुई BJP की वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम को राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महासचिव हितानंद शर्मा ने आचरण, व्यवहार और कार्यशैली को लेकर ज़रूरी सलाह दी. बता दें कि बिहार चुनाव के बिज़ी शेड्यूल की वजह से यह मीटिंग वर्चुअली हुई, जिसमें पदाधिकारियों को पार्टी की इमेज बनाए रखने और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पॉज़िटिव असर छोड़ने की नसीहत दी गई.

भोपाल में BJP की देर रात वर्चुअल मीटिंग
दरअसल, बिहार चुनाव के बिज़ी शेड्यूल की वजह से कल देर रात भोपाल में वर्चुअल बैठक हुई. BJP के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने टीम को सलाह दी. साथ ही प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मीटिंग में शामिल हुए. बता दें कि बिहार चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद फिजिकल बैठक होगी.

बैठक में इन बातों पर फोकस
बैठक का मुख्य फोकस पदाधिकारियों के ‘आचरण और कार्यशैली’ पर था. बैठक में कहा गया कि पदाधिकारियों के आचरण से पार्टी की छवि बनती भी है और बिगड़ती भी है. कोई भी पदाधिकारी ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे पार्टी की छवि खराब हो या कार्यकर्ताओं के मन पर विपरीत प्रभाव पड़े. उन्हें ‘डाउन-टू-अर्थ’ रहने और सभी कार्यकर्ताओं व आम जनता को साथ लेकर चलने की हिदायत दी गई, ताकि उनकी सार्वजनिक जीवन में छवि भाजपा की रीति-नीति के अनुरूप बनी रहे.

बैठक में सभी से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” प्रोग्राम के दौरान बूथ स्तर के कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया. साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने को कहा गया., भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट