पहला सावन भादो ना झेल पाई सीएम की सौगात, बारिश में धुली सिवनी की चार करोड़ की सड़क

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है. यहां केवलारी विकासखंड के अंतर्गत मोहबर्रा से सारसडोल गांव को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सकी. दो जुलाई को हुई तेज बारिश से सड़क पर पानी निकासी के लिए बनी पुलिया और डामरीकृत सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया.

1 जुलाई को मुख्यमंत्री ने किया था इस सड़क का लोकार्पण
हैरान करने वाली बात यह है कि इस सड़क का लोकार्पण घटना से एक दिन पहले, 1 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित ‘धान महोत्सव’ के दौरान किया था. करोड़ों की लागत से तैयार हुई सड़क के इस तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी स्वीकृतियों और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है.

लोकार्पण के 24 घंटे बाद ही इलाके में हुई पहली बारिश ने इस 3 करोड़ 93 लाख की लागत से बने मार्ग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया साथ ही नवनिर्मित सड़क की पुलिया और डामरीकृत सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया. जिससे इस मार्ग से जुड़े कई गांवों का आपस में संपर्क पूरी तरह टूट गया है. जिससे आवागमन रुक गया है. अब विभाग इसकी मरम्मत करने में लग गया है.

आधे घंटे की बारिश में श्योपुर की सड़कों पर बहने लगी नदी, तैरती नजर आई गाड़ियां
स्थानीय मंगल और प्रमीला सहित गांव लालों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके चलते पहली ही बारिश में यह स्थिति बन गई. क्षेत्रवासियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की
मांग की है.