Ratlam Wedding Dispute: रतलाम में निकाह समारोह के दौरान मामूली कहासुनी सांप्रदायिक तनाव में बदल गई. विवाद चाकूबाजी और पथराव तक पहुंचा गया. जिसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए हैं. घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रतलाम रतलाम में निकाह समारोह के दौरान मामूली कहासुनी सांप्रदायिक तनाव में बदल गई. बारात के दौरान हुआ विवाद चाकूबाजी और पथराव तक पहुंच गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए और कई अन्य लोग भी चोटिल हुए, घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते रातभर भारी पुलिस बल तैनात रहा. इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.
रतलाम जिले के धराड गांव में बीती देर रात एक निकाह समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार बारातियों और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दो ग्रामीण पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया.
शिकायत करने पहुंचे लोगों पर किया पथराव
घटना के बाद जब घायल के समर्थक शिकायत करने निकाह वाले घर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. देर रात गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. धराड़ निवासी कबीर वाघेला के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपने साथियों के साथ भाटी बड़ोदिया रोड पर खड़ा था, तभी एक मुस्लिम परिवार की बारात वहां से गुजरी. आरोप है कि बारात में शामिल एक युवक ने वाहन रोककर नाम पूछा और गाली-गलौज शुरू कर दी. थोड़ी ही देर में उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़ गया.
गांव में पुलिस बल तैनात है
घटना के विरोध में आज सुबह से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने धराड गांव बंद रखा. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जुलूस निकालने की मांग की. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा. फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.