Weather Update Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होने वाला है. बारिश में कमी आएगी और मौसम साफ़ होने लगेगा. यह बदलाव मानसून की विदाई का संकेत है, जो राज्य के 12 जिलों में शुरू हो चुका है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 12 अक्टूबर के बीच पूरे मध्य प्रदेश से मानसून आधिकारिक रूप से विदा हो जाएगा. हालांकि उससे पहले 8 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश में मौसम जल्द ही बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात शक्ति का मध्य प्रदेश पर हल्का असर पड़ रहा है, जिससे लगातार बारिश हो रही है. हालांकि 10 अक्टूबर को मानसून विदा हो जाएगा और इसके बाद से हल्की सर्दी शुरू हो जाएगी.
हालांकि, मानसून के जाने से पहले राज्य के कुछ हिस्सों में 8 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इसका मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी बिहार पर चक्रवाती परिसंचरण और अरब सागर से लगातार आ रही नम हवाएं हैं.
मौसम विभाग के अनुसार आज सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर कलां सहित 11 जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सागर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, मंडला, डिंडोरी, मैहर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने बताया कि ये मौसमी स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल हैं. अगले 3-4 दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां विकसित हो रही हैं.