नई दिल्ली| हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी किसान है। किसानों की सबसे बड़ी जरूरत और समस्या केवल 3 हैं, खाद, पानी और बिजली। अब किसानों के लिए एक खुशखबरी है, खेती करने वाले किसानों को मात्र ₹5 में बिजली का स्थाई कनेक्शन मिल सकता है। इसके तहत 5 हॉर्स पावर (HP) तक के पंप के लिए कनेक्शन दिया जाता है, जिससे वे सिंचाई की जरूरत को कम पैसों में पूरा कर सकते हैं।
अब तक कितने लोगों को मिला लाभ?
ये योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है। बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से कई गई इस पहल का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 83 हजार 936 लोगों को ₹5 में बिजली कनेक्शन का लाभ मिल चुका है।
कैसे मिलेगा ₹5 में बिजली कनेक्शन?
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) ग्रामीण और किसानों के नया स्थायी घरेलू, कृषि पंप कनेक्शन और शहरी क्षेत्रों के बीपीएल वर्ग के लिए लागू की गई है। ताकि हर किसी तक आसानी से बिजली पहुंच सके। इसका लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा।
योजना से जुड़ी खास बातें
“सरल संयोजन पोर्टल” (saralsanyojan.mpcz.in) पर आवेदन करें।
MP Online के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
नए कनेक्शन के लिए निर्धारित शेष राशि को पहले बिजली बिल के साथ जमा करने की सुविधा मिलेगी।
योजना से जुड़ी किसी तरह की जानकारी के लिए कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
घर बैठे सारा काम ऑनलाइन होगा, दफ्तरों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
मात्र ₹5 के भुगतान के बाद आपको नए कनेक्शन का लाभ मिल जाएगा।
इस योजना से किसे होगा लाभ?
अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दूर-दराज के इलाकों के लिए ये योजना बहुत असरदार है। इस तरह की योजनाएं ना सिर्फ खेती को आसान बनाया जा सकता, बल्कि शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका मानना है कि इससे घरेलू कामकाज के साथ छोटे उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।