MP के बड़वानी में दरिंदगी की हदें पार: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, नहर में मिला शव

बड़वानी: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित खड़कल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने इंदिरा सागर परियोजना की नहर में एक सात वर्षीय बालिका का शव बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए शव को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि
राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात स्पष्ट हुई है। दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी थी।