मध्य प्रदेश में शाद ने सचिन बन लूटी आबरू; ‘मछली गैंग का मेंबर हूं, हिंदू लड़कियों को प्रेग्नेंट कर…

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कथित तौर पर मुस्लिम युवक द्वारा अपनी असली पहचान छुपाकर हिन्दू युवती से संबंध बनाने और हकीकत सामने आने पर उसे मारपीट कर धर्म बदलने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इंदौर पुलिस ने 26 साल की युवती की शिकायत पर भोपाल के रहने वाले आरोपी शाद सिद्दीकी पुत्र खालिद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जातिसूचक शब्द बोलने का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि शाद सिद्दीकी, सचिन बनकर काफी समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी ने पोल खुलने पर युवती से कहा था मैं मछली गैंग का मेंबर हूं, हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर प्रेग्नेंट कर छोड़ने की आदत है।

पीड़िता ने एक दिन राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को फोन करके बताया था कि एक मुस्लिम युवक मेरे साथ गलत करता आ रहा है। शैलेंद्र सिंह तुरंत अपने कुछ साथियों के साथ पीड़िता से मिलने गए और उसकी आपबीती सुनकर उसकी मदद के लिए पुलिस के पास लेकर गए और आरोपी के खिलाफ इंदौर के विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुझे एक लड़का भोपाल में मिला था। उसने अपना नाम सचिन बताकर मुझे नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर मेरा मोबाइल नंबर ले लिया था। लड़की ने बताया कि भोपाल का रहने वाला शाद सिद्दीकी उससे मिलने इंदौर आया और उसे रजनीगंधा खाने के लिए दिया। उसने जैसे ही रजनीगंधा खाया तो वह होश-हवास खो बैठी और अचेत हो गई। इसका फायदा उठाते हुए उसने मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए मेरे फोटो वीडियो बना लिए। उन फोटो-वीडियो की धमकी देते हुए वह बाद में भी मेरे साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

बुर्का पहना कर परिचितों से मिलवाता था
युवती ने बताया कि शाद उसे बुर्का पहना कर अपने परिचितों से मिलवाता था। वह उससे कहता था कि उसे मुस्लिम धर्म अपना लेना चाहिए क्योंकि वह बुर्के में अच्छी लगती है। युवती उसकी इन हरकतों से काफी परेशान हो गई, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी।

मिलने को बुलाकर सेक्स की जिद करने लगा
युवती ने कहा, इसके कारण मैं वेदांता से फ्लैट खाली करके महालक्ष्मी नगर में आ गई। इसके बाद भी वह नहीं माना। बीते बुधवार 1 अक्टूबर को शाद मुझे फोन करके मिलने की जिद करने लगा। मैं उसे अपना घर नहीं बताना चाहती थी, इस कारण मैं उससे मिलने मुंबई हॉस्पिटल चली गई। वहां, वह मुझसे बोलने लगा कि मुझे तेरे साथ सेक्स करना है। मैंने जब मना किया तो वह कहने लगा कि तेरे फोटो और वीडियो मेरे पास हैं, अगर तू सेक्स नहीं करेगी तो मैं तेरे फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। तेरी जैसी नीच जात की लड़की मेरे घर की शान नहीं बन सकती। तू पैर की जूती है, पैर में ही पड़ी रह। हम कट्टर मुसलमान हैं। तू हमारे घर में नहीं आ सकती।

गालियां देकर अपमानित किया
मैंने जब उसका विरोध किया और कहा कि तुमने पहले खुद को हिंदू बताकर अपना नाम सचिन बताया था और अब तुम मुस्लिम बता रहे हो। इस पर उसने मुझे गालियां देकर अपमानित किया। शाद सिद्दीकी मेरा मोबाइल और जेवर भी अपने साथ ले गया। वह मुझे धमकी देता था कि तू मछली गैंग कोई नहीं जानती। मैं मछली गैंग का सदस्य हूं। हम लोगों का काम हिंदू लड़कियों को फंसाना और उनके साथ सेक्स करना और उनको प्रेग्नेंट करके छोड़ना है।