मध्य प्रदेश पर इंद्रदेव मेहरबान, आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert issued in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान के चलते 7 से 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान शक्ति और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की ओर बढ़ रहे पूर्वी सिस्टम के कारण वातावरण में लगातार नमी बनी हुई है. इस नमी के कारण अगले दो-तीन दिन यानी 8 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

MP पर इंद्रदेव मेहरबान

मध्य प्रदेश में फिर से बारिश शुरू हो गई है. बीते दिन राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है.

तापमान में उतार-चढ़ाव

अरब सागर में बने चक्रवात ‘शक्ति’ और अन्य मौसमी सिस्टम के चलते 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में बारिश और हल्की नमी बने रहने की संभावना जताई है. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज इंदौर, बैतूल, रीवा, सागर, सीधी, शहडोल और उमरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’

मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ और अन्य मौसमी प्रभावों के चलते एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. जिससे तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर में बना चक्रवात ‘शक्ति’ और छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड की ओर बढ़ता सिस्टम प्रदेश में नमी बढ़ा रहा है, जिससे अगले 2-3 दिनों तक यानी 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है.

राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा और राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन में भी ठंड का एहसास होगा.