मुरैना: जिला उप मूल्यांकन समिति ने नई कलेक्टर गाइडलाइन तैयार कर ली है, जिसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। अब तक मुरैना जिले में भूमि-भवन की 1085 अलग-अलग लोकेशन निर्धारित थीं। नई गाइडलाइन में इन्हें घटाकर 350 कर दिया गया है। इससे एक ही एरिया में एक जैसी दरें लागू होंगी और सेवा प्रदाताओं को रजिस्ट्री प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी।
वार्ड-एक का उदाहरण
मुरैना नगर निगम के वार्ड-एक में आने वाले मुड़ियाखेड़ा, अंबाह बाईपास और बड़ोखर क्षेत्र में पहले 15 अलग-अलग लोकेशन थीं। अब इन्हें घटाकर दो लोकेशन कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में अब भूमि और भवन की रजिस्ट्री एक ही रेट पर होगी।
ट्रांसपोर्ट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रेट
छौंदा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन के रेट 8000 रुपए प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 9000 रुपए प्रति वर्गमीटर किए जाने की तैयारी है। वहीं छौंदा, डोमपुरा और हाईवे किनारे की 13 लोकेशन को समाप्त कर तीन लोकेशन में मर्ज किया जा रहा है। हिंगोना खुर्द में अभी 1320 से 3000 रुपए प्रति वर्गमीटर तक अलग-अलग रेट हैं, जिन्हें मर्ज कर 3000 रुपए प्रति वर्गमीटर तय किया जाएगा।
प्लानिंग एरिया में 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव
जिला उप मूल्यांकन समिति ने मुरैना क्षेत्र की 15 प्रमुख लोकेशन को प्लानिंग में शामिल किया है। इनमें जगतपुर, करुआ, किशनपुर, खेड़ा मेवदा, गंजरामपुर, जींगनी, बिचोली, बानमोर क्षेत्र की टीकरी, करिगवां, मलखानपुरा, खेरा चुनेटी, उरहाना, पिपरसेवा, रिठौराकलां, तिघरा, नूराबाद और सेवा गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में वर्ष 2025 में कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक दरों पर रजिस्ट्री हुई है, जिसके आधार पर रेट 200 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं।
होमलोन रजिस्ट्रियों का लिया गया डेटा
पंजीयन विभाग ने नई