MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून वापसी कर रहा है. इस बार सितंबर महीने में प्रदेश के अंदर झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर तेज बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो सितंबर महीने के लास्ट तक मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार बन रहे हैं. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में खूब बारिश हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, खजुराहो, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश हुई है. पता चला है कि राजगढ़ और श्योपुर में तेज बारिश हुई है. मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे का मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आइए आपको 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में जानकारी के देते हैं.
एमपी में 19 सितंबर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आज यानि शुक्रवर 19 सितंबर को प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना छतरपुर, पांढुर्णा, जिले शामिल बताए जा रहे हैं.
एमपी में आज बारिश
इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है. इनमें भोपाल, विदिशा, खरगौन, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नीमच, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, बालाघाट समेत कई जिले शामिल हैं.
एमपी में आज मौसम
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी मध्य प्रदेश के पास दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन एक्टिव नजर आ रही है. इसी कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है. वहीं आगे बताया कि अगले तीन दिन तक लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की झड़ी लग सकती है.
मानसून की वापसी ?
आगे बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी 30 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि अभी देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी भी होने लगी है. जानकारी के मुताबिक, आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है. इसके अलावा, गुजरात, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य जिलों से भी मानसून लौटा है.
मध्य प्रदेश में बारिश
बात करें मध्य प्रदेश में बारिश की तो इस बार औसत बारिश 42.7 इंज बारिश हो चुकी है. जबकि अब तक 35.6 इंच पानी गिरना था. इस बार 7.1 इंच पानी ज्यादा गिरा है. प्रदेश की सामान्य बारिश का औसत 37 इंच है. यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है. इस बार सबसे ज्यादा गुना में 65 इंच बारिश हुई है.
मध्य प्रदेश में मौसम
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 18 सितंबर को कई जिलों में जमकर बारिश हुई है. इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, श्योपुर, मंडला, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई है.