संपत्ति 25 करोड़, 9 करोड़ लोन… मध्य प्रदेश के10वीं पास BJP विधायक की प्रॉपर्टी का लेखा-जोखा

BJP MLA Manoj Nirbhay Singh Patel Net Worth: मध्य प्रदेश को गरीब और पिछड़े राज्यों में गिना जाता रहा है, लेकिन यहां के विधायकों की संपत्ति का ग्राफ चौंकाने वाला है और करोड़पति विधायकों की लिस्ट काफी लंबी है. मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों की सीरीज में आज आपको बीजेपी विधायक मनोज पटेल की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं, जो कुल 25.12 करोड़ रुपये के मालिक हैं, जबकि उनके ऊपर 9.9 करोड़ रुपये का कर्ज है. सबसे खास बात है कि मनोज पटेल सिर्फ 10वीं पास हैं और उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं है.

मनोज पटेल ने कुल संपत्ति 25,12,73,660 रुपये, 9.9 करोड़ कर्ज

साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में मनोज पटेल ने अपनी कुल संपत्ति 25,12,73,660 रुपये बताई थी, जबकि उनके ऊपर 9.9 करोड़ रुपये का लोन था. उन्होंने साल 2023-24 में अपनी कमाई 15.85 लाख रुपये बताई थी, जबकि एक साल पहले 2022-23 में 16.47 लाख रुपये थी. इससे पहले 2018 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 14.44 करोड़ और 2013 के चुनाव में अफनी कुल संपत्ति 18.48 करोड़ रुपये बताई थी.

मनोज पटेल ने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी की थी. मनोज पटेल ने एफिडेविट में अपना प्रोफेशन एग्रीकल्चर बताया था. मनोज पटेल के ऊपर कोई क्रिमिनल केस नहीं है, जबकि 2018 के हलफनाम में उन्होंने एक केस और 2013 के हलफनामे में 3 क्रिमिनल केस का जिक्र किया था.

चल संपत्ति की बात करें तो मनोज पटेल के पास कोई गाड़ी नहीं है. उनके पास 200 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत उन्होंने 12 लाख रुपये बताई थी. जबकि, उनकी पत्नी के पास 25 लाख कीमत का 430 ग्राम गोल्ड और डिपेंडेंट के बाद 6 लाख रुपये का 100 ग्राम गोल्ड है. मनोज पटेल ने अबिका डेकर प्राइवेट लिमिटेड में 70 लाख रुपये और जगदंबा आइस एंड कोल्ड स्टोर में 50 लाख रुपये इनवेस्ट किया है.

5 में से 3 बार जीत चुके हैं चुनाव, पिता भी थे विधायक

मनोज पटेल को बीजेपी ने पहली बार 2003 में देपालपुर सीट से टिकट दिया था और जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2008 में उन्हें हार मिली और फिर 2013 के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की, लेकिन फिर 2018 में वो चुनाव हार गए. 2023 के चुनाव में फिर मनोज पटेल ने वापसी की और जीत दर्ज की. मनोज पटेल के पिता निर्भय पटेल भी इसी सीट से विधायक थे और 3 बार जीत दर्ज की थी. बीजेपी ने 1980 में पहली बार मनोज पटेल के पिता निर्मल पटेल को टिकट दिया था और उसके बाद उन्होंने 1985, 1990 और 1993 में चुनाव लड़ा. निर्भय पटेल ने 1980, 1990 और 1993 में जीत दर्ज की, जबकि 1985 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

मनोज पटेल को पिछले चुनाव में करना पड़ा था विरोध का सामना

साल 2023 के चुनाव में मनोज पटेल ने भले ही जीत दर्ज की थी, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था. दरअसल, 2018 के चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देपालपुर विधानसभा सीट पर स्थानीय प्रत्याशी की मांग का मुद्दा उठाया था, जिस वजह से मनोज पटेल को करीब 9 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2023 में फिर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन मनोज पटेल ने जीत दर्ज की.