अगले 5 दिन पूरे मध्य प्रदेश प्रदेश में नहीं थमेगी बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर बेहद तेज हो गई है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक राज्य के बहुतांश हिस्सों में बादलों की गर्जना और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी। प्रशासन ने कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

तीन मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का एक मजबूत चक्रवाती घेरा (साइकलोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके साथ ही मानसूनी रेखा बीकानेर, गुना और दमोह से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से भी राज्य को लगातार नमी मिल रही है। इन तीनों प्रणालियों के मिले-जुले असर से प्रदेश में आगामी दिनों तक तूफानी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

जिलों के अनुसार मौसम का हाल (रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट)
रेड अलर्ट: छिंदवाड़ा जिले में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
ऑरेंज अलर्ट: नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी तथा पांढुर्णा जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट: राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
27 जुलाई तक न