भोपाल: राजधानी भोपाल में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप जब्त की है. एसटीएफ की टीम ने 30-31 मई की दरम्यानी रात एयरपोर्ट रोड स्थित मुबारकपुर क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित और नशीली कफ सिरप बरामद की. कफ सिरप में ऑफ-कफ (Of-Cuff) और ऑनरेक्स (Onrex) ब्रांड की बड़ी खेप शामिल है.
50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद
भोपाल मे एसटीएफ ने एक बार फिर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए, मुबारकपुर से 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद करने मे सफलता हासिल की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त की गई कफ सिरप में ऑफ-कफ (Of-Cuff) और ऑनरेक्स (Onrex) ब्रांड की बड़ी खेप शामिल है. इन सिरप का दुरुपयोग नशे के रूप में किए जाने की आशंका जताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में कार्टन और स्टॉक अपने कब्जे में लिया है.
नेटवर्क से जुड़े लोगों की हो रही पहचान
एसटीएफ को लंबे समय से इस इलाके में नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और सप्लाई की सूचना मिल रही थी. इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और बड़ी सफलता हासिल की. बरामद माल को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है. एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि “मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि कफ सिरप की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था. साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
डेढ़ करोड़ कीमत की कप सिरप बरामद
बताते चलें इससे पहले एसटीएफ ने गांधीनगर क्षेत्र की डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की थी. लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ ने अभियान तेज कर दिया है.
सब स्टैंडर्ड निकली बच्चों की कफ सिरप, अस्पतालों से तुरंत हटाने के निर्देश
फिलहाल मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही इस अवैध कारोबार मे कौन कौन लोग शामिल है, उसकी भी पड़ताल की जा रही है. सभी आरोपियों का STF ने कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.