मध्य प्रदेश में जलेगा सबसे ऊंचा रावण! जानें कहां और कितने फीट का होगा पुतला?

भोपाल: Most Tallest Ravana in MP: प्रदेशभर में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अलग अलग शहरों में रावण के पुतले बनाए गए हैं. जहां पर शाम के समय रावण दहन किया जाएगा. क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश में कहां पर सबसे ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा. आइए आपको अलग-अलग शहर में कहां कितने फीट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा.

कोलार बाजार

भोपाल के अलग अलग इलाकों में रावण दहन कि किया जाएगा. कोलार के बाजार में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. यहां पर बंजारी दशहरा मैदान में 105 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है. इसके अलावा, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनाया गया है. यहां पर 22 सालों से रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है.

छोला दशहरा

छोला दशहरा में मैदान में लगभग 79 सालों से दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है. इस बार भी 51 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है. इसके अलावा, 45 फीट का कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है. बता दें कि छोला दशहरा मैदान में रात 8.30 बजे रावण दहन किया जाएगा.

उज्जैन
वहीं उज्जैन में भी दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार यहां पर पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिलेगी. बता दें कि उज्जैन के दशहरा उत्सव में 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया गया है. रावण के हाथ में एके-47 गन दिखाई देगी और रावण का स्वरूप आतंकवादी की तरह दिखेगा.

ग्वालियर

ग्वालियर में भी दशहरा की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं. यहां पर तीन जगहों पर रावण दहन किया जाता है. शहर में सबसे बड़े रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले फूलबाग के ऐतिहासिक मैदान पर जलाएं जाएंगे. बता दें कि यहां पर 60 फीट ऊंचा रावण, 55 फीट का मेघनाथ पुतला, 50 फीट का कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा.

इंदौर

मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला इंदौर के दशहरा मैदान में तैयार किया गया है. जहां पर 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. बता दें कि यहां पर एक 250 फीट की लंका भी बनाई गई है. इसके साथ साथ रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध होगा. उसके बाद आतिशबाजी होगी. वहीं आयोजकों ने बताया कि उषागंज हाईस्कूल मैदान पर 25 फीट लंबा, 16 फीट चौड़ा जटायु, 51 फीट ऊंचा से युद्ध करेगा.

कटनी

वहीं कटनी जिले में भी दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यहां औद्योगिक नगरी कैमोर में 101 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा. यहां दशहरा उत्सव पिछले 86 सालों से मनाया जा रहा है. जिसमें कटनी सहित आसपास के कई जिलों के लोग शामिल होते हैं.