एमपी में इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री में गेहूं-चावल, 25 हजार से ज्यादा कटे राशन कार्ड, ये है बड़ी वजह

Ration Card Scam News: देशभर में लगभग 80 करोड़ लोगों को फ्री में गेहूं-चावल सरकार की तरफ से दिया जाता है, ताकि गरीब परिवारों का भरण पोषण हो सके. इनमें से लगभग 5 करोड़ 27 लाख लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें फ्री में राशन दिया जाता है. लेकिन फ्री राशन वितरण प्रणाली में एक बड़ा स्कैम सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के अंदर लगभग 5 करोड़ 27 लाख लोगों में से लगभग 1 लाख 65 हजार लोग ऐसे हैं, जो गरीबों का निवाला छीन रहे हैं यानि इतने लोग फ्री राशन लेने के हकदार नहीं हैं. इसकी वजह यह है कि इनमें कई लोग टैक्स भरते हैं, कई तो बड़े-बड़े सरकारी पदों पर बैठे हैं, जिनकी आय 25 लाख से ऊपर है. इसके बावजूद भी गरीबों के राशन पर कब्जा किए हैं.

प्रदेश से 25 हजार कार्ड निरस्त
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई थी, कि जो भी फ्री राशन वितरण योजना में अपात्र हैं, उनको तत्काल बाहर किया जाए. इसी पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अंदर लगभग 25 हजार से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं.

किसे-किसे नहीं मिलेगा राशन?
1. जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें राशन की सुविधा नहीं दी जाती है.
2. जिन लोगों के घर पर चार पहिया वाहन है.
3. इनकम टैक्स भरने वालों को राशन नहीं दिया जाता है.
4. जिन लोगों की सालाना इनकम लाखों में होती है, वह भी मुफ्त राशन नहीं ले सकते हैं.
5. जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन लोगों को फ्री राशन की सुविधा नहीं है.