ट्विशा शर्मा केस: CBI की पूछताछ से बेचैन हो उठीं गिरिबाला सिंह, कई सवालों पर रहीं चुप

भोपाल: ट्विशा शर्मा हत्याकांड मामले में सीबीआई की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से पूछताछ जारी है। दोनों पांच दिनों की पुलिस हिरासत में है। ऐसे में सीबीआई दोनों से पूछताछ कर इस बाता का पता लगाने में जुटी है कि शादी के पांच महीनों में ट्विशा के साथ क्या-क्या हुआ और 12 मई को उसकी मौत कैसे हुई। गिरिबाला सिंह से भी ट्विशा और समर्थ के रिश्ते से लेकर उसकी प्रेग्नेंसी और ट्विशा के डिप्रेशन तक, कई सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान गिरिबाला सिंह थोड़ी बेचैन नजर आई और कई सवालों पर चुप्पी साधे रखी।

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने आवास में फंसे से लटकी पाई गई। बाद में गिरिबाला सिंह और समर्थ उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी शरार पर कई चोट होने की बात भी सामने आई है। हालांकि गिरिबाला सिंह ने दावा किया था कि ट्विशा को नशे की लत थी और दिमागी तौर पर भी पर भी वह बीमार थी।

इन सब के बीच मध्य प्रदेश कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अंतरिम जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद सीबीआई उनके गर पहुंची औऱ कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान पूछताछ के दौरान सीबीआई मे एफआईआर में मौजूद कई आरोपों पर गिरिबाला सिंह से सफाई मांगी। कई सवालों पर वह बैचेन हो उठीं, जबकि कई पर चुप्पी साधे रखी।