![Major accident amid heavy rain in Himachal, car falls into ditch Major accident amid heavy rain in Himachal, car falls into ditch](https://aajkinews.net/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_41-3-678x381.jpg)
- मध्य प्रदेश में 12 दिन तक झमाझम होगी बारिश, 20 से ज्यादा जिले होंगे सराबोर, IMD का लेटेस्ट अपडेट - July 2, 2024
- नैनीताल में फटा बादल, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; इतने दिनों तक खूब होगी बारिश - July 2, 2024
- तीन आपराधिक कानून लागू होते ही उत्तराखंड में पहले दिन चार केस-6 लोगों की गिरफ्तारी - July 2, 2024
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आनी-चवाई मार्ग पर भंगीद्वार के पास आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह आनी-चवाई मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बोलेरो कैंपर में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की वाहन से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.