मुजफ्फरनगर। गांव वाजिदपुर कवाली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में मुजफ्फरनगर को भी मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी।
गांव वाजिदपुर कवाली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश में सड़कों का ऐसा जाल बिछा दिया है, जिससे आना जाना सुगम हो गया है। अनुसूचित जाति व जनजाति को भाजपा से जोड़ने का काम है। उन्होंने कहा कि युवाओं के ऊपर ही देश की जिम्मेदारी है। अग्निपथ योजना में युवाओं से भर्ती होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए ही जिले में सेंटर बनवाया गया है। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी दे सकती है। आज देश व प्रदेश में अपने आपको सब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज किसी बदमाश का डर नहीं है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, जानसठ ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राजू अहलावत, प्रवीण तंवर, पूर्व प्रधान संजय राठी, राजू प्रधान, नजर अब्बास उर्फ नजरू, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष उपाध्याय ने किया।