भारत का सबसे महंगा शहर है मुंबई, दूसरा महंगा शहर कौन है जानते हैं आप? देखें पूरी लिस्ट

Mumbai is the most expensive city in India, do you know which is the second most expensive city? See the complete list
Mumbai is the most expensive city in India, do you know which is the second most expensive city? See the complete list
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: देश के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर मुंबई है। भारत में मुंबई रहने के लिए सबसे महंगे शहरों में से एक है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में टॉप पर है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। ग्लोबल पैरामीटर पर मुंबई का 136वां स्थान है। मर्सर के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे ने मुंबई को भारत में रहने के लिए सबसे महंगा शहर बताया है। मुंबई के बाद दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहर शामिल हैं। सर्वे के मुताबिक, दूसरे शहरों से आए लोगों के लिए मुंबई देश के बाकी शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। मुंबई में पर्सनल केयर, बिजली, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और किराये का घर लेना काफी महंगा है। महंगे शहरों की लिस्ट में मुंबई ने इस साल 11 पायदान की छलांग लगाई है। हालांकि दुनिया के सबसे महंगे शहरों में यह टॉप 100 में भी नहीं है। ग्लोबल लेवल पर इस सर्वे में टॉप 5 शहरों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हॉन्ग कॉन्ग अभी भी पहले नंबर पर है।

ये हैं भारत के सबसे महंगे शहर
मुंबई
नई दिल्ली
चेन्नई
बेंगलुरु
हैदराबाद
पुणे
कोलकाता

दुनिया के सबसे महंगे शहर
हॉन्ग कॉन्ग
सिंगापुर
ज्यूरिख
जिनेवा
बेसल
बर्न
न्यूयॉर्क सिटी
लंदन

आसमान पर किराया
दिल्ली में मकान का किराया 12-15 फीसदी तक बढ़ा
मुंबई में 6-8 फीसदी
बेंगलुरु में 3-6 फीसदी
पुणे-हैदराबाद-चेन्नई में 2-4 फीसदी

इस वजह से महंगा है मुंबई
मर्सर की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, मुंबई देश के सबसे महंगे शहर इसलिए है क्योंकि यहां पर पर्सनल केयर, एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और मकान का किराया काफी महंगा है। ग्लोबल लिस्ट में दिल्ली 4 पायदान ऊपर चढ़ा है। यह 164वें नंबर पर पहुंच गया है। इस लिस्ट में चेन्नई 189वें, बेंगलुरु 195वें और हैदराबाद 202वें नंबर पर बना हुआ है।