मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक छात्रा का खोया हुआ एडमिट कार्ड लौटाया है। चरथावल क्षेत्र के नगला राई निवासी जुनैद राइन को यह एडमिट कार्ड पड़ा मिला था, जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए छात्रा के परिजनों को सूचना दी।
यह घटना मुजफ्फरनगर की है। मोहन अंबेहटा गांव की निवासी महजबी, जो सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, उनका एडमिट कार्ड कहीं गुम हो गया था।
जुनैद राइन पुत्र मतलूब राइन को यह एडमिट कार्ड पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर छात्रा के पिता अनवर मौके पर पहुंचे और जुनैद से एडमिट कार्ड प्राप्त किया।
छात्रा के पिता अनवर ने जुनैद राइन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी और जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।