दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसाः सीमेंट से भरा ट्रक रेलिंग तोड़ गिरा नीचे-मचा हडकंप

Accident on Delhi-Meerut Expressway: A truck loaded with cement broke the railing and fell down - causing commotion
Accident on Delhi-Meerut Expressway: A truck loaded with cement broke the railing and fell down - causing commotion

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सीमेंट से भरा एक ट्रक एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़कर नीचे पलट गया।

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव का रहने वाला ट्रक चालक गुलशन सुबह करीब 5 बजे गाजियाबाद से सीमेंट लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। कलछीना गांव के पास कई वाहन एक साथ आ गए। एक कार से बचने के लिए चालक ने ट्रक को किनारे किया। वहां गड्ढा होने के कारण ब्रेक लगाने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को ट्रक से निकालकर अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ने कहा कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।