मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-भोपा रोड पर नाथ फार्म के सामने सोमवार सुबह एक बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए, जिनमें सड़क किनारे चाय पी रहे दो मजदूर भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ओवरटेक कर रहा था तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठे दो मजदूरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।