मुजफ्फरनगर में पुलिस भूमि पर कब्जे का प्रयास: आरोपी किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने पुलिस विभाग को आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई।

यह घटना संभलहेड़ा नहर के पास स्थित उस भूमि से संबंधित है, जिसे पुलिस आवास के लिए आवंटित किया गया था। विक्रम सिंह पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम महलका, थाना फलावदा, ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर के धरपकड़ अभियान के तहत मीरापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्यवाही की।