मुजफ्फरनगर में नाबालिग के अपहरण की कोशिश:नशीला पदार्थ सुंघाया, ग्रामीणों ने देखा तो भागे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस ने नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्पलैण्डर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

घटना 26 अगस्त 2025 की है। पीड़िता के परिजनों ने थाना चरथावल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के दानिश और साहिल ने उनकी नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था। ग्रामीणों के देखने पर आरोपी बच्ची को जंगल में छोड़कर भाग गए थे।

पुलिस ने मामले में धारा 123/137(2)/74 बीएनएस और 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 28 अगस्त को दोपहर 4 बजे सिकन्दरपुर मार्ग से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी दानिश पुत्र मेंहदी हसन और साहिल पुत्र हसन अब्बास हैं। दोनों सिकन्दरपुर गांव के रहने वाले हैं। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.