मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक बाइक सवार ने देर रात सड़क किनारे सो रहे एक स्ट्रीट डॉग को कुचल दिया। वह अपनी मां के पास रोड के किनारे सो रहा था। तभी वहां से गुजर रहा बाइक सवार सिर पर पहिया चढ़ाते हुए निकल गया। जिससे उसका सिर फट गया। करीब 10 मिनट तक तड़पकर पिल्ले ने दम तोड़ दिया। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।
पास खड़ी पिल्ले की मां कभी बाइक की तरफ भागती तो कभी अपने बच्चे की तरफ दौड़कर आती। सबको भौंककर मदद के लिए बुलाती रही लेकिन कोई नहीं आया आखिरकार वह भी थककर अपने बच्चे के शव के पास बैठ गई। घटना मंडी थाना क्षेत्र के कमलनगर इलाके की है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पर पहले भी कई कुत्तों को मारने का आरोप है।
कमलनगर इलाके में एक स्ट्रीट डॉग सड़क किनारे आराम से सो रहा था। रात का समय था और सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। तभी एक बाइक सवार वहां से गुजरता हुआ आया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक सवार ने सीधे कुत्ते की ओर बाइक मोड़ दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। टक्कर के बाद कुत्ता सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन आरोपी बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए।
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। इलाके के लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की क्रूरता पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न कर सके।
नई मंडी थाना क्षेत्र कमल नगर का रहने वाला है बाइक सवार युवक, मोहल्ले वालों ने जानकारी दी है कि पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है युवक, देर रात अपने काम से घर लौट रहा था युवक ऐसा माना जा रहा है,वीडियो के आधार पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है पशु क्रूरता एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।