मुजफ्फरनगर में बुधवार को जीआईसी मैदान में आसपा की “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” रैली आयोजित होगी। रैली को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। दिल्ली, मेरठ, शामली और बड़ौत की तरफ़ से आने वाली बसों को राणा चौक पर रोका जाएगा, जबकि रैली में आने वाले वाहनों के लिए कूकड़ा मंडी में विशेष पार्किंग बनाई गई है। पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से रूट डायवर्जन लागू किया है ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रैली मार्ग के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कोर्ट रोड पर जाकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
आसपा जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा ने बताया कि रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अध्यक्ष विनय रतन सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम, पश्चिमी प्रभारी नवाजिश आलम और कोर कमेटी सदस्य मो. गाजी मौजूद रहेंगे।
ट्रैफिक रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान
सहारनपुर और हरिद्वार की ओर से आने वाली बसें भोपा और जानसठ बाइपास होकर वहलना चौक पहुंचेंगी और वहां से महावीर चौक होकर बस अड्डे तक जाएंगी। दिल्ली, मेरठ, शामली, बड़ौत और कांधला की बसें राणा चौक पर रोकी जाएंगी और फिर वहीं से आगे संचालित होंगी। हरिद्वार, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद जाने वाली बसें बस अड्डे से वाया भोपा रोड अपने गंतव्य को जाएंगी। रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए कूकड़ा मंडी में पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहां वाहन भोपा रोड से विश्वकर्मा चौक होकर पहुंचेंगे।
वैकल्पिक व्यवस्था और चंद्रशेखर की मौजूदगी को लेकर चर्चा
यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए सरकुलर रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू की है। महावीर चौक से सुजडू चुंगी की ओर बस संचालन बंद रहेगा।