मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन मस्जिद पर चला बुलडोजर; अवैध प्लॉटिंग में बनाई जा रही थी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में टीन शेड में अवैध रूप से चल रहे निर्माणाधीन मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं खतौली के बुढ़ाना रोड पर निर्माणाधीन एक अन्य मस्जिद की भी जांच कर प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में टीन शेड में अवैध रूप से चल रहे मस्जिद का निर्माण प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्वस्त करा दिया। निर्माणाधीन मस्जिद में हर रोज नमाज अदा की जा रही थी। मस्जिद की लगातार मिल रही शिकायत के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है। बता दे इसी तरह से खतौली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर अवैध मस्जिद का निर्माण चल रहा है, जिसकों लेकर ईद पर्व के दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही है। गांव मोहम्मदपुर माफी गांव में सलावा-सरधना के समीप पिछले दिनों हुई अवैध प्लाटिंग में टीन सेट डालकर बिना परमिशन के मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था।

निर्माणाधीन मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी
टीन शेड के अंदर नमाज भी अदा की जाने लगी। इस मामले की शिकायत की गई। जांच पड़ताल में मामला सही पाया गया। शनिवार को तहसील अधिकारी लेखपाल के अलावा पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंची। टीम को देखकर समाज के लोग इक्ट्ठा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद के लिए डाले गए टीन शेड को अधिकारियों ने धवस्त करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन समझा-बुझाकर शांत कराया। बता दें कि इसी तरह से अवैध रूप से खतौली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद का निर्माण पिछले कई वर्षों से चल रहा है। जिस पर निर्माण को लेकर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी, इसके बावजूद निर्माण चलता रहा। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो मामला गरमा गया। ईद पर्व पर एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्रा, सीओ रूपाली राव, तहसीलदार अरविन्द कुमार पुलिस फोर्स के साथ मस्जिद की जांच करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जिस तरह से मस्जिद को लेकर निर्देश दिए थे।

अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया था
कुछ महीने पहले विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 11,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। । जानसठ रोड स्थित शेरनगर क्षेत्र में मुकम्मिल द्वारा करीब 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण कराया गया था। इसके अलावा नई मंडी जानसठ रोड पर मैट्रो कुर्सी गोदाम के बराबर में अवैध कॉलोनाइजर रघुराज लाला द्वारा लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की गई थी, जिसे विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

अवैध निर्माणों के खिलाफ नोटिस जारी हुआ था
अधिकारियों के अनुसार इन अवैध निर्माणों के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे और चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे। बावजूद इसके भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त करा दिया।