मुजफ्फरनगर में 3 दिन से लगातार हो रही बारिश ने मचाई तबाही, 13 मकान ढहे

Continuous rain for 3 days caused havoc in Muzaffarnagar, 13 houses collapsed
Continuous rain for 3 days caused havoc in Muzaffarnagar, 13 houses collapsed

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपा दिया है। जिला प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जनपद की चार तहसीलों में अब तक कुल 13 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश के कारण एक किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए शासन से अनुमन्य आर्थिक सहायता हेतु पत्रावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही संबंधित पीड़ितों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मृतक किसान के परिजनों को भी आर्थिक मदद देने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।

बारिश से जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए प्रशासन द्वारा 10 जल चौकियाँ और 16 शरण स्थल बनाए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को अस्थायी राहत दी जा सके। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जलजमाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।