मुजफ्फरनगर में बडा हादसाः टेंपो-ई-रिक्शा की टक्कर में कई महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड में रोहाना तिराहे पर एक टेंपो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार-पांच महिलाएं सवार थीं, जिनमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक मरीज की हालत स्थिर है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले टेंपो को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, जिला पंचायत प्रत्याशी मास्टर आरिफ भी सीएससी पहुंचे और घायल मरीजों का हालचाल जाना।