मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न वार्डों में निर्मित पांच सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों को आसपास स्वच्छता रखते हुए डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी को कूड़ा देने के लिए प्रेरित किया।
चेयरपर्सन ने वार्ड संख्या तीन खालापार में करीब 11 लाख, वार्ड 18 के अवध विहार काॅलोनी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड 31 के मोहल्ला अंकित विहार व लालबाग में करीब 55 लाख रुपये के बजट में और वार्ड 35 में करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई सीसी रोड का लोकार्पण किया। भाजपा नेता हरीश अहलावत, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सभासद राहुल पंवार, हसीब राना, परमजीत राठी, हरेन्द्र आर्य शामिल रहे।