मुजफ्फरनगर। आम जनमानस एवं खुद को सुरक्षित रखने के उद्ेश्य एवं हवाई हमले से बचाव को लेकर मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार की सांय छह बजे करीब आधे घंटे तक के लिए ब्लैक आउट के चलते समूचा शहर अंधेरे में डूबा रहा। उधर डीएवी इंटर कालेज में मॉक ड्रिल के माध्यम से हवाई हमले से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक सहित बाजार में सांय छह बजे बिजली गुल कर अंधेरा कर दिया गया। इतना ही नहीं शिव चौक को ब्लैक आउट के दौरान रोक ट्रैफिक रोक दी गई। सभी जिला प्रशासन का सहयोग किया।
स्थानीय डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में नागरिक सुरक्षा आपदा विभाग, स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग,मुख्य अग्निशमन में विभाग के द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम नागरिकों को आपात स्थिति, विशेषकर अचानक हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में डीएम उमेश कुमार मिश्रा एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप , अधिशासी अधिकारी डा. प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को बताया कि यदि कभी युद्ध जैसी स्थिति या हवाई हमला होता है, तो किस प्रकार सतर्कता बरतनी चाहिए और जान-माल की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड तथा एनसीसी के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया और विभिन्न सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया। मार्क ड्रिल के दौरान आपदा एवं नागरिक सुरक्षा सहायक नासिर हुसैन, एसडीएम प्रवीण द्विवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह, डॉ. शमशेर, बिजली विभाग के नोडल अधिकारी सागर बांगुरा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ इमेरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से गुलफाम अहमद, प्रवेश कुमार, विवेक गोयल आदि मौजूद रहे।