‘नो हेलमेट नो हाईवे एंट्री’ अभियान: मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी ने दिलाई शपथ

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ‘नो हेलमेट नो हाईवे एंट्री’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई और 213 चालान काटे गए।

यह विशेष अभियान दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 और अन्य स्टेट हाईवे पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, क्योंकि जनपद में लगातार दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

अभियान का पहला चरण 5 जनवरी से शुरू हुआ था, जिसमें पुलिस ने हाईवे पर प्रवेश करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी थी। इस चरण का फोकस जागरूकता फैलाने पर था।

अभियान का दूसरा चरण सोमवार, 12 जनवरी से प्रभावी हुआ। रविवार रात को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस बल के साथ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर मोर्चा संभाला। उन्होंने ‘नो हेलमेट नो हाईवे एंट्री’ के बैनर के साथ दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान, हेलमेट न पहनने वाले 213 दुपहिया वाहन चालकों के लाखों रुपये के चालान भी किए गए।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा अभियान जनपद में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने की आदत नहीं डालेंगे, तब तक पुलिस उन्हें या तो हाईवे से वापस घर भेजेगी या उनके चालान काटेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण में सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया के माध्यम से सभी को सूचित किया गया था कि सोमवार से बिना हेलमेट पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य रूप से जो चालान की कार्रवाई है, वह की जाएगी इसी कड़ी में आज जनपद मुजफ्फरनगर में जो नो हेलमेट नो हाईवे अभियान है। इसमें जो बिना हेलमेट के आ रहे हैं। बाइकर्स, उनके चालान किये जा रहे हैं। और उनको फिर भी हिदायत दी जा रही है। की अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट आवश्यक पहने चालान की कार्रवाई मात्र एक छोटी सी कार्रवाई है। अगर आप हेलमेट पहनते हैं। तो आपका जीवन बच सकता है। इसी निवेदन के साथ मुजफ्फरनगर के सभी जो भी बाइक सवार व्यक्ति हैं। उनसे अपील करना चाहूंगा। कि वह अपना हेलमेट पहनने के बाद ही घर से निकले।