मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हाई अलर्ट के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस अलर्ट मोड पर है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान मुजफ्फरनगर के सहारनपुर बॉर्डर पर स्थित रोहाना चौकी क्षेत्र में चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशन में वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
अभियान के तहत, मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को रोका गया। पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की, जिसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया।
इस चेकिंग अभियान में रोहाना चौकी इंचार्ज अनिल तोमर अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौजूद रहे। उन्होंने सुबह से ही लगातार यह जांच सुनिश्चित की।