मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मोरना ब्लॉक क्षेत्र के भोपा गांव में शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग का राजबाह टूट गया। इससे जनता इंटर कॉलेज जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया और आसपास के कई घरों में पानी घुस गया।
राजबाह टूटने के कारण जनता इंटर कॉलेज का प्रमुख मार्ग पानी में डूब गया है। सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हुई इस घटना से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी यही राजबाह टूट गया था, जिससे सड़कें और आसपास का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तरुण धीमान, पूर्व प्रधान मौ. इजहार, अरविन्द वालिया,हरीश राठी, शहजाद अंसारी, इकराम अंसारी,कुणाल वालिया,और मौ. अफजल सहित अन्य ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।