रामराज पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ा:मुजफ्फरनगर के पुट्टी इब्राहिमपुर से हुई गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रामराज थाना पुलिस ने शनिवार को एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमीद पुत्र शमसू, निवासी ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर, थाना रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया, जहां वह काफी समय से छिपा हुआ था और न्यायालय से वांछित चल रहा था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन, एसपी देहात आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण तथा सीओ जानसठ रूपाली राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमे में कानूनी कार्रवाई लंबित थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।