जानसठ में एसडीएम ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें:अधिकारियों को समय पर निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जानसठ उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी काम में लापरवाही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया। एसडीएम ने अपने अधीनस्थों को जनसुनवाई और महिला हेल्प डेस्क को अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। पीड़ितों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया।