मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर चेकिंग: कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे के मद्देनजर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

यह कार्रवाई ‘सुरक्षा कवच ऑपरेशन’ के तहत मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा और रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ इस अभियान का नेतृत्व किया।

रोहाना टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे 59 पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी निगरानी की गई। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन से पहले और बाद तक यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहा। टीम में कॉन्स्टेबल राजू सिंह, कॉन्स्टेबल रहीस खान और हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।