मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में एसआईआर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च शासन के आदेशों के तहत आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय अधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस क्षेत्र में लगातार पैनी निगरानी रख रही है और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।