मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप भारतीय किसान योद्धा (भाकियू योद्धा) के राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज़ त्यागी के आवास पर रविवार को आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाकियू योद्धा के राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज़ त्यागी और उनकी टीम ने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की मदद की। उन्होंने नागरिकों को एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया।
शाहबाज़ त्यागी ने समस्त नागरिकों से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपना एसआईआर फॉर्म नहीं भरा है, वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर इसे भर सकते हैं। किसी भी मतदाता को एसआईआर फॉर्म या 2003 की वोटर सूची से संबंधित जानकारी के लिए बीएलओ सहयोग करेंगे।